राजनांदगांव थाना लालबाग में पदस्थ आरक्षक महेंद्र साहू को ड्यूटी के दौरान शराब पीकर हंगामा करने पर निलंबित कर दिया गया है। 29 जून की रात 9 से सुबह 9 बजे तक महेंद्र साहू की डायल 112 में चालक प्रवीण कुमार साहू के साथ ड्यूटी लगी थी। इस दौरान वह शराब के नशे में ड्यूटी पर पहुंचा। उसने वर्दी भी नहीं पहनी थी। महेंद्र ने चालक प्रवीण से निर्धारित प्वाइंट छोड़कर पाटेकोहरा चलने को कहा। इंकार करने पर उसने चालक से दुर्व्यवहार किया। प्रवीण ने इसकी शिकायत थाना लालबाग में की।
इसके बाद रात्रि अधिकारी प्रभात तिवारी द्वारा महेन्द्र को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहां भी महेंद्र ने प्रभात तिवारी से बदसलूकी की दोनों के बीच अस्पताल में धक्का-मुक्की और हाथापाई तक हो गई। अस्पताल में मौजूद अन्य आरक्षकों और स्टाफ ने बीच-बचाव किया। नशे में धुत महेन्द्र को समझाने का प्रयास किया और आक्रोशित हो गया, मारपीट करने लगा। विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाने पर उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में वह मुख्यालय नहीं छोड़ेगा और तीनों गणना में उपस्थित रहेगा। उसे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।
सुरक्षा की मांग उठाई जिला अस्पताल के डॉक्टर और अन्य स्टाफ रात्रि कालीन ड्यूटी के समय अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हैं। रात्रिकालीन ड्यूटी के समय लगभग रोज ऐसे मामले आते हैं, जिससे डॉक्टर और अन्य स्टाफ डरे रहते हैं। ऐसे में उन्होंने सुरक्षा की मांग की है।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो…
राजनांदगांव. सोमनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नाबालिग बालिका की गलत जांच मामले में राज्य शासन…
सूरजपुर. प्रदेश में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध राज्य सरकार द्वारा चलाए…
रायपुर मंत्रालय के महानदी भवन में सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की…
जांजगीर-चांपा , कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आकस्मिक आपदा मृत्यु के 02 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक…
जांजगीर-चांपा, आदिम जाति कल्याण विभाग जिला जांजगीर-चांपा अंतर्गत संचालित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्री-मैट्रिक…