राजनांदगांव | राजनांदगांव पूरे राज्य में सबसे गर्म बना हुआ है। रविवार को दिन का तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह पूरे प्रदेश में सबसे अधिक रहा। सुबह से ही तेज धूप की स्थिति बन रही है। वहीं दोपहर में गर्म हवाएं भी चल रही है।
हालांकि मौसम विभाग ने अगले दो दिन अंधड़ के साथ बारिश की संभावना जताई है। लेकिन तापमान में वृद्धि का क्रम जारी रहेगा। जिससे गर्मी और बढ़ने का अनुमान है।
