राजनांदगांव तुमड़ीबोड़ ,हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में भगवती यादव पिता मानसिंग यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गांव सहित जिले का नाम रोशन किया है। भगवती अब छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कर्नाटक जाएगी।

तुमड़ीबोड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष जागेश्वर यादव, निवेदन साहू, पिछड़ा वर्ग जिला कोषाध्यक्ष जितेन्द्र सिन्हा, बूथ अध्यक्ष प्रभात साहू, मंडल महामंत्री टीकम पटेल सहित अन्य कार्यकर्ताओंे, भाजपा परिवार व भगत युवा संगठन ने शुभकामनाएं दी। ग्रामीणों ने कहा कि भगवती की मेहनत और लगन से गांव की अन्य बेटियों को भी प्रेरणा मिलेगी। सभी ने उसके उज्ज्वल भविष्य व सफलता की कामना की है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *