राजनांदगांव | घटना में बाइक सवार एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस फरार कार चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में जुटी है। छुईखदान में आरा मिल के पास तेज रफ्तार कार के चालक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। पुलिस के अनुसार ग्राम खर्रा निवासी अशोक मरकाम व ग्राम चपाटोला निवासी रमेश यादव बाइक में सवार होकर किसी काम से छुईखदान आए थे।

लौटते समय छुईखदान में आरा मिल के पास तेज रफ्तार कार चालक बाइक सवारों को रौंद कर मौके से फरार हो गया। घटना में रमेश यादव को गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अशोक मरकाम घायल है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *