राजनांदगांव| संस्कारधानी नगरी में अग्र बायोडाटा सेंटर, रायपुर व श्री सत्यनारायण मंदिर समिति के तत्वावधान में तोतले बोलने वाले बच्चों का दूसरा उपचार शिविर 17 से 20 अक्तूबर को सत्यनारायण धर्मशाला, कामठी लाइन में आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर पूर्णतः निशुल्क रहेगा। रायपुर के वरिष्ठ समाजसेवी अग्र बायोडाटा सेंटर के सदस्य सत्यनारायण मित्तल द्वारा अपने 35 वें शिविर के माध्यम से बच्चों की स्पीच थेरेपी के द्वारा आवाज ठीक किया जाएगा। अध्यक्ष अशोक लोहिया ने यह जानकारी दी।
