राजनांदगांव। जिले में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्राप्त आवेदन पात्र के परीक्षण उपरांत पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की अंतरिम सूची जारी कर दी गई है। सूची का अवलोकन राजनांदगांव जिले की वेबसाईट पर किया जा सकता है। सूची के संबंध में दावा-आपत्ति 15 जुलाई 2025 तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव के कक्ष क्रमांक 108 में वांछित प्रमाण पत्रों सहित अपना अभ्यावेदन प्रेषित कर सकते है। अभ्यावेदन कार्यालय में उपस्थित होकर राजेश मरकाम अथवा डॉक के माध्यम से या ई-मेल dlmrjn@yahoo.com के माध्यम से स्वीकार किया जाएगा। आगामी सूचना के लिए राजनांदगांव जिले की बेससाईट का अवलोकन करते रहे।
