राजनांदगांव| रानी सूर्यमुखी देवी स्‍मृति अखिल भारतीय फ्लड लाईट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज 8 फरवरी को होगा। दिग्विजय स्‍टेडि‍यम में चौके-छक्‍कों का रोमांच देखने मिलेगा। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के सहयोग से स्पर्धा के आयोजक जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने 19वें टूर्नामेंट की तैयारियां की है। आयोजकों ने निर्णय लिया है कि स्पर्धा में मैदान की थीम सेव गर्ल चाइल्ड के लिए पिंक (गुलाबी) और छत्तीसगढ़ राज्‍य गठन के 25वें वर्ष पर छत्तीसगढ़ महतारी की थीम पर रहेगा। आयोजक स्टेडियम समिति, जिला क्रिकेट एसोसिएशन, राजधानी संपदा न्यास है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष जिलाधीश संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजन समिति के सदस्यों ने अंतिम तैयारी की है। योगेश बागड़ी ने बताया भारत में पहचान बनाने वाली रानी सूर्यमुखी देवी स्‍मृति अखिल भारतीय क्रिकेट स्पर्धा का सीधा प्रसारण फैन कोड द्वारा देश-विदेश में क्रिकेट प्रेमी घर बैठे देख सकते है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *