राजनांदगांव | दुर्गा मंदिर समिति द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है । दिग्विजय कॉलेज के सामने दुर्गा मंदिर प्रांगण में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के दूसरे दिन बुधवार को पंडित आचार्य अर्पित भाई शर्मा ने ध्रुव चरित्र एवं जड़ भरत कथा सुनाई। यहां 17 से 24 फरवरी तक दोपहर 2 से शाम 6 बजे के बीच कथा होगी। बुधवार को ध्रुव चरित्र, जड़ भरत कथा, अजामिल प्रसंग किया गया। 20 को प्रहलाद चरित्र वामन जन्म, प्रभु श्री रामवतार एवं प्रभु कृष्ण महोत्सव की कथा होगी। 21 को कृष्ण बाल लीला, गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग होगा। आयोजन समिति से जुड़े दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष सत्य नारायण डागा एवं आशा डागा ने कथा पंडाल में शांति पूजा की। मुख्य यजमान डॉ. रत्नेश शैली श्रीवास्तव ने बताया दुर्गा मंदिर समिति का यह आयोजन है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *