राजनांदगांव नगर निगम को स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में कचरा मुक्त शहर के लिए तीसरी बार थ्री स्टार रैंकिंग मिली है। नगर निगम राजनांदगांव को जीएफसी स्टार रैंकिंग और 6वीं बार ओडीएफ प्लस-प्लस का दर्जा मिला है।केन्द्रीय आवास एवं शहरी मंत्रालय द्वारा देश के शहरों की स्वच्छता का आकलन करने हर साल स्वच्छता सर्वेक्षण किया जाता है। केन्द्र सरकार के द्वारा इस वर्ष भी स्वच्छता सर्वेक्षण कराया गया था, जिसमें केन्द्र की टीम ने शहर में सफाई व्यवस्था के तहत सड़क नाली, नाला, व्यावसायिक क्षेत्र, शहर के आंतरिक और बाहरी क्षेत्र व चौराहों सहित तालाबों की सफाई के साथ शहर की जनता से फीडबैक लिया था।इस आधार पर स्वच्छता रैंकिंग मिलती है। इस बार के स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में शहर को स्वच्छता की टीम से थ्री स्टार रैंकिंग के पूरे नंबर मिले थे। पिछले 2 वर्ष में भी 3 स्टार रैंकिंग के लिए राजनांदगांव नगर निगम को पुरस्कृत किया गया था।स्वच्छता दीदियों की मेहनत को दिया श्रेयमेयर हेमा सुदेश देशमुख और निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता में उच्च स्थान प्राप्त करने में सफाई मित्र और स्वच्छता दीदियों की मेहनत लगी है। निःस्वार्थ सफाई कार्य करने, डोर टू डोर कचरा संग्रहण, एसएलआरएम सेंटरों में कचरे को अलग-अलग करने का काम जिस कुशलता से स्वच्छता दीदियों ने किया है, इसी का परिणाम है कि नगर निगम को थ्री स्टार रैंकिंग मिली है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *