डोंगरगांव । नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी ने सभी कर्मचारियों को परिचय पत्र वितरित किया गया उन्होंने निर्देश दिया कि कर्मचारी पूरे ड्यूटी समय में परिचय पत्र पहनकर काम करें। इससे आम लोगों को कर्मचारियों की पहचान में परेशानी नहीं होगी।

नपं अध्यक्ष ने कहा कि यह कदम पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए उठाया गया है। इससे आम नागरिकों को जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करने में आसानी होगी। कर्मचारियों की पहचान भी तुरंत हो सकेगी। परिचय पत्र बांटने से कर्मचारियों को भी फायदा होगा। वे जिम्मेदारी से काम कर सकेंगे। इससे उनकी कार्यक्षमता बढ़ेगी। नगर पंचायत की छवि भी सुधरेगी। लोग कामकाज में पारदर्शिता देख सकेंगे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *