राजनांदगांव | हॉकी की नर्सरी राजनांदगांव में मेजर ध्यानचंद के स्मारक का बुरा हाल है। कई दिनों से यहां मौजूद पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी राम नारायण पटेल की प्रतिमा खंडित हो गई है। अब तक इसे हॉकी स्टेडियम में रखा गया था।
अब इसे फिर से गौरव पथ के फुटपाथ पर लाकर उसी परिसर में रख दिया गया है। यह हॉकी की नर्सरी का दुर्भाग्य ही है कि कई महीने बीतने के बाद भी हॉकी के पुरोधा की एक प्रतिमा तक निगम प्रशासन नहीं बनवा पाई है। स्मारक में मेयर ध्यानचंद और एयरमैन बेस्टियन की प्रतिमा भी धूल खाती पड़ी है। निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा कहते हैं कि सभी प्रतिमाओं को दुरुस्त कर पुन: स्थापित कराया जाएगा। इसे निगम ने अपने आधिपत्य में ले लिया है।
