छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : नांदगांव फिर सबसे गर्म, 4 दिन में आएगा मानसून, 12 से बौछारें…

राजनांदगांव , दक्षिण ​पश्चिम मानसून अगले चार दिन में छग पहुंच जाएगा। 8 जून तक मानसून का विस्तार अरुणाचल प्रदेश व आसपास के हिस्से में हो गया है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा के साथ छग के कई हिस्सों में दाखिल होने की पूर्वानुमान जारी किया है।

इसके साथ ही मौसम में बदलाव होगा। अगले दो दिन गरज चमक की स्थिति बनेगी। वहीं 12 जून से बारिश की गतिविधियां बढ़ंेंगी। ​इस दौरान राज्य के कई हिस्से में प्री मानसून बौछारें पड़ेंगी। मानसून को लेकर बनी अनुकूल स्थिति से अनुमान है कि 15 जून तक मानसून पूरे राज्य में विस्तारित हो जाएगा। इसके साथ ही राहत की बारिश शुरू हो जाएगी। इधर सोमवार को जिले का तापमान फिर प्रदेश में सबसे उच्चतम स्तर पर रहा। अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। इससे भीषण गर्मी की स्थिति बनी रही।

हवा में नमी, भीषण उमस के बने हालात प्रचंड गर्मी से जूझने के बाद अब जिले में भीषण उमस पड़ रही है। मौसम विभाग ने बताया कि हवा के साथ नमी की मात्रा आ रही है। इसके चलते उमस बढ़ गई है। वहीं आसमान में भी बादल मौजूद हैं। जो उमस की स्थिति को और बढ़ा रहे हैं। बता दें कि सुबह 8 बजे से ही भीषण उमस के हालात बन रहे हैं। जो शाम में और बढ़ने लगी है। दोपहर में तेज धूप परेशान कर रही है।

जिले में बीते दिन साल में अगस्त में सबसे अधिक बारिश की स्थिति बनती रही है। वहीं औसत बारिश से 10 से 12 फीसदी अधिक बारिश भी दर्ज हुई है। जिले में पूरे मानसून सीजन में 1038 मिमी. औसत बारिश दर्ज होती है। लगातार ​तीन सालों से बारिश औसत से अधिक हो रही है। पिछले साल भी सीजन में झमाझम बारिश हुई थी। नदी नाले उफान पर थे। जलाशय लबालब हो गए थे। तालाबों में भी पर्याप्त पानी भर गया था। मौसम विभाग ने इस बार बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना जताई है। वहीं जुलाई में सबसे अधिक बारिश दर्ज हो सकती है।

kgnews

Recent Posts

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने केरे गांव के होमस्टे का किया अवलोकन

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने केरे गांव के होमस्टे का किया अवलोकन

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने केरे गांव के होमस्टे का किया अवलोकन ग्रामीण पर्यटन के…

17 minutes ago
भोजशाला पहुंचे विधायक रामेश्वर शर्मा, बोले- मुस्लिम समाज सत्य स्वीकार कर धरोहर हिंदुओं को सौंपे

भोजशाला पहुंचे विधायक रामेश्वर शर्मा, बोले- मुस्लिम समाज सत्य स्वीकार कर धरोहर हिंदुओं को सौंपे

धार धार की ऐतिहासिक भोजशाला में मंगलवार को हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने मां वाग्देवी…

1 hour ago
पारंपरिक खेती छोड़ करेले से बदली किस्मत, किसान दीपक ने कमाए 2.95 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा

पारंपरिक खेती छोड़ करेले से बदली किस्मत, किसान दीपक ने कमाए 2.95 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा

पारंपरिक फसल छोड़ अपनाई करेले की आधुनिक खेती महासमुंद के प्रगतिशील किसान दीपक को हुआ…

1 hour ago
प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने की जिले के विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने की जिले के विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने की जिले के विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा स्वास्थ्य, शिक्षा,…

2 hours ago
नर्मदापुरम में भूकंप से कांपी धरती, 3.8 तीव्रता के झटकों से दहशत में ग्रामीण

नर्मदापुरम में भूकंप से कांपी धरती, 3.8 तीव्रता के झटकों से दहशत में ग्रामीण

नर्मदापुरम  नर्मदापुरम जिले के केसला ब्लॉक के ग्राम चिचवानी और छीतापुरा क्षेत्र में सोमवार रात…

2 hours ago
राजनांदगांव : जाति प्रमाण पत्र मुद्दे पर राजनांदगांव में ज्ञापन सौंपेंगे कर्मचारी और सामाजिक संगठन …

राजनांदगांव : जाति प्रमाण पत्र मुद्दे पर राजनांदगांव में ज्ञापन सौंपेंगे कर्मचारी और सामाजिक संगठन …

राजनांदगांव । जाति प्रमाण पत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार 10 जून को राजनांदगांव…

2 hours ago