राजनांदगांव| नगर निगम के विभागों में लगे एसी के आउटर में तोड़फोड़ कर कॉपर वायर की चोरी की गई है। 2 अक्टूबर के अवकाश के दिन हुई है। आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। निगम से मिली जानकारी मुताबिक अज्ञात आरोपी ने नगर निगम के टाउन हॉल, आयुक्त कार्यालय, कार्यपालन अभियंता व उप अभियंता कार्यालय, लोककर्म विभाग, भवन नजूल, स्वास्थ्य विभाग व अमृत मिशन कार्यालय में चोरी की है। इन विभागों में लगे एससी के आउटर में तोड़फोड़ कर कॉपर वायर को निकाल लिया गया है। निगम प्रशासन के मुताबिक करीब 2 लाख रुपए का नुकसान निगम को पहुंचा है। चोरी की जानकारी सामने आने के बाद कोतवाली थाने में आयुक्त ने शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस की टीम निगम सहित आसपास के सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
