राजनांदगांव | जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल डीएमसी की टीम ने 7 परीक्षा केन्द्रों में दबिश देकर निरीक्षण किया। लेकिन नकल प्रकरण नहीं मिला। शनिवार को कक्षा 10वीं में विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। दल ने रेंगाकठेरा, पारागांव खुर्द, मुरमुंदा, वेजेस डोंगरगढ़, ढारा, मोहारा, बिल्हरी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। सभी केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षार्थियों द्वारा अनुचित साधनों के उपयोग का मामला सामने नहीं आया।
उड़नदस्ता दल द्वारा परीक्षा केन्द्रों में ग्लूकोज, ओआरएस और प्राथमिक उपचार सामग्री उपलब्ध कराने सुझाव दिए गए। बोर्ड द्वारा निर्धारित प्रपत्रों एवं पंजियों का संधारण किया जाना पाया गया। जिले में दसवीं बोर्ड के विज्ञान में कुल 11344 में 11167 विद्यार्थी उपस्थित एवं 177 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। निरीक्षण में सतीश ब्योहारे डीएमसी के साथ पीआर झाड़े एपीसी एवं आदर्श वासनिक मौजूद रहे।
