राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने नगर पालिका आम निर्वाचन 2024-25 अंतर्गत नगर पालिका निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत से महापौर व अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण हेतु निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ का गठन किया है। प्रकोष्ठ जिला कार्यालय राजनांदगांव के कक्ष क्रमांक 85 में निर्धारित किया गया है। निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ के लिए संयुक्त कलेक्टर सरस्वती बंजारे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह वरिष्ठ कोषालय अधिकारी दिलीप कुमार सिंह को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उप कोषालय अधिकारी कृतलाल साहू, उप कोषालय अधिकारी राकेश कुमार हेड़उ, सहायक ग्रेड 2 कार्यालय वरिष्ठ कोषालय अधिकारी प्रकाश श्रीवास्तव एवं कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख के सहायक ग्रेड 3 जिनेन्द्र मारकंडे, डाटा एंट्री ऑपरेटर संदीप कुमार श्रीरंगे, भृत्य मनोज कुमार पटेल, चेनमेन गिरिजा चंद्रवंशी को सहायक बनाया गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *