राजनांदगांव | पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा को भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस सिलसिले में वे रविवार को बंगाल पहुंचे। पार्टी ने उन्हें पुरूलिया लोकसभा अंतर्गत मान बाजार विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी है।
पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर जताए गए विश्वास को लेकर शर्मा ने आभार जताया है। शर्मा लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। शर्मा ने कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ इस जिम्मेदारी को निभाएंगे और पार्टी के विजय संकल्प को साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
