डोंगरगढ़ | चैत्र नवरात्रि की पंचमी पर मां बम्लेश्वरी देवी का विशेष श्रृंगार सोमवार को फलों से किया गया। शृंगार के लिए मौसंबी 105 किलो, अनार 80 किलो, अंगूर 30 किलो, सेब 80 किलो, माल्टा 90 किलो, मेंडरिन 60 किलो, तरबूज 40 किलो, खरबूजा 10 किलो, आम 20 किलो, केला 50 किलो, नाशपाती 40 किलो, पाइनेपल 40 नग, इस तरह कुल 645 किलो फलों को चढ़ाया गया। भक्तों को प्रसादी के रूप में यह फल बांटे जाएंगे।
