राजनांदगांव. पति की लंबी उम्र व परिवार की खुशहाली के लिए सुहागिन महिलाओं ने सोमवार को वट सावित्री का व्रत रखा। महिलाओं ने कठिन निर्जला व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर मंगल कामनाएं की। शहर से लेकर गांवों में भी सुहागिन महिलाओं ने यह व्रत रखा और सुबह से लेकर शाम तक पूजा-अर्चना में व्यस्त रहीं।

हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को वट सावित्री व्रत करने की परंपरा होती है। व्रती महिलाओं ने वट वृक्ष की जड़ में जल डालकर, उसमें फल-फूल और मिठाई अर्पण करते हुए कच्चा धागा लेकर वट वृक्ष की परिक्रमा करते हुए अपना व्रत पूरा किया।

पंडित बतातें हैं कि वट वृक्ष (बरगद) एक देव वृक्ष माना जाता है, जहां ब्रह्मा, विष्णु, महेश और सावित्री भी निवास करती हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *