राजनांदगांव शहर के मठपारा में डेढ़ साल पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या करने वाले पति को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा था। सुनवाई पूरी होने के बाद अपर सत्र न्यायालय ने उक्त फैसला सुनाया है।
घटना सितंबर 2023 की है। मठपारा में किराए के मकान में रहने वाले अश्वनी मेश्राम ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी पत्नी रोशनी मेश्राम ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद तत्कालीन थाना प्रभारी एमन साहू अपनी टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे। पीएम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की वजह सामने आई। इसी दौरान मृतका का पति अश्वनी मेश्राम अपने गृहग्राम गोंदिया चला गया। जिसे हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने और फिर घटना को आत्महत्या दिखाने की जानकारी दी।
