राजनांदगांव। पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे की अंतिम कृति मैं छत्तीसगढ़ बोलता हूं का विमोचन रायपुर के समता कॉलोनी स्थित महाराज अग्रसेन कॉलेज सभागार में गरिमामय माहौल में हुआ। इस अवसर पर राजनांदगांव से आभा श्रीवास्तव ने नगर का प्रतिनिधित्व किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। देश के अनेक नामी साहित्यकारों की मौजूदगी ने समारोह को विशेष बना दिया।

इस आयोजन की खास बात यह रही कि इस पुस्तक के विमोचन हेतु डॉ. सुरेन्द्र दुबे ने स्वयं हाल बुक किया था और अपने जन्मदिन पर विमोचन करवाने का मन बनाया था। लेकिन अकस्मात् निधन के कारण यह जिम्मेदारी उनकी पत्नी ने संभाली और जन्मदिन के अवसर पर ही कृति का विमोचन किया।

आभा श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें कई अवसरों पर डॉ. दुबे के साथ मंच साझा करने का सौभाग्य मिला है और यह उनके लिए गर्व का विषय है कि वे उनकी अंतिम कृति के विमोचन के साक्षी बनीं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *