० अब अवकाश के दिन मेंटेनेंस का काम करेगा बिजली विभाग, परीक्षा में शामिल थे 1200 परीक्षार्थी

राजानांदगांव । शुक्रवार की सुबह महाविद्यालयीन परीक्षा के दौरान बिजली बंद होने से विद्यार्थियों को लगभग 3 घंटे उमस भरी गर्मी के बीच अंधेरे में परीक्षा देना पड़ा। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय और विज्ञान महाविद्यालय में आयोजित परीक्षा के दौरान सुबह लगभग 8 बजे लाइट बंद हो गई। विद्यार्थियों सहित कॉलेज के प्राध्यापकों को लगा कि 5 से 10 मिनट के भीतर लाइट आ जाएगी, लेकिन जब आधे घंटे से उपर का वक्त लग गया और परीक्षार्थी हलाकान होने लगे, तब लाइट बंद होने की शिकायत के लिए फोन किया गया तो मालूम हुआ कि इस क्षेत्र में बारिश पूर्व मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा है, लाइट 12 बजे तक आएगी।

दिग्विजय महाविद्यालय में थे अधिक परीक्षार्थी :

जानकारी के मुताबिक सेमेस्टर परीक्षा के दौरान लगभग 800 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे थे। वहीं विज्ञान महाविद्यालय में विश्वविद्यालय की परीक्षा हो रही थी जिसमें लगभग 400 बच्चे बैठे हुए थे।

जानकारी मिलने पर ही मेंटेनेंस रोका गया : कार्यपालन अभियंता

मेंटेनेंस के कार्य को लेकर पूर्व में सूचना जारी की गई थी सुबह 11 बजे के करीब महाविद्यालय में परीक्षा आयोजित होने की जानकारी मिलते ही मेंटेनेंस का काम रूकवाया गया और विद्युत आपूर्ति बहाल की गई।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *