राजनांदगांव| श्री श्याम के दीवाने एवं हनुमान भक्तों के द्वारा सुंदरकांड महोत्सव की 19वीं माला अर्थात 2052 वां सुंदरकांड पाठ बर्फानी सेवा आश्रम समिति के तत्वाधान में 6 जुलाई को आयोजित किया जा रहा है। आयोजन समिति के राजेश मारु, आलोक बिंदल, गणेश प्रसाद शर्मा ने बताया कि श्री सुंदरकांड महोत्सव की 19 वीं माला का 108 वां पाठ 108 भक्त जोड़ो के साथ देवशयनी एकादशी पर होगा।

महोत्सव के आशीर्वादक परम गुरुदेव बर्फानी दादाजी व राजेश्वरानंद महाराज है। महोत्सव के दौरान श्री 108 महामंडलेश्वर स्वामी गोविंद महाराज का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। व्यासपीठ पर श्याम के दीवाने के पितामह राजेश शर्मा व हनुमान सेवक गणेश मिश्रा की जोड़ी विराजमान होकर सुंदरकांड का वाचन करेगी। समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 6 जुलाई को सुबह 10 बजे से हनुमान जी का अभिषेक, पूजन, हवन, आरती होगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *