मुंबई में 44वीं पावर लिफ्टिंग स्पर्धा 20 से 23 दिसंबर के बीच आयोजित की गई। स्पर्धा में 83 किलो वेट कैटेगरी में राजनांदगांव शहर के नाहिद अख्तर ने सिल्वर मेडल जीता है। स्पर्धा में महाराष्ट्र, ओडिशा, बंगाल, केरल, दिल्ली, गोवा असम, पांडिचेरी, कर्नाटक, तेलंगाना, हैदराबाद के लगभग 300 पावर लिफ्टरों ने भाग लिया था। नाहिद अख्तर ने अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। नाहिद अख्तर भारत फिटनेस जिम के संचालक है। वे युवाओं को प्रशिक्षण देते हैं। छत्तीसगढ़ से लगभग 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। राजनांदगांव के मनोज साहू ने 6 रैंक प्राप्त किया। वहीं 66 किलोग्राम की कैटेगरी में 74 कैटेगरी में अभय कोष ने भाग लिया था। सभी खिलाड़ी भारत फिटनेस जिम में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *