राजनांदगांव | भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष दिलीप साहू ने अपने मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित टीम घोषित की। जारी सूची के अनुसार राजनांदगांव उत्तर मंडल अध्यक्ष डुरेंद्र साहू को बनाया गया है। वहीं महामंत्री हरीश साहू, धनेश्वर दास मानिकपुरी बनाए गए हैं। इसी तरह राजनांदगांव दक्षिण मंडल अध्यक्ष अरुण साहू को नियुक्त किया गया है। वहीं महामंत्री अरुण देवांगन, मोहन सिन्हा बनाए गए हैं। राजनांदगांव ग्रामीण पूर्व मंडल अध्यक्ष खुमान साहू, महामंत्री किशोर साहू, जागेश्वर साहू, राजनांदगांव ग्रामीण पश्चिम मंडल में अध्यक्ष की जिम्मेदारी लालाराम देवांगन को और संतोष साहू, छत्रपाल वर्मा को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

इधर डोंगरगढ़ शहर मंडल अध्यक्ष चितरंजन साहू, महामंत्री राकेश देवांगन, अक्षय यादव, डोंगरगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार वैष्णव, महामंत्री शैलेश महोबिया, योगेश साहू, तिलई मंडल अध्यक्ष महेश सेन, महामंत्री तारण साहू, गणेश राम साहू बनाए गए हैं। इसके अलावा घुमका मंडल अध्यक्ष धरमु साहू, महामंत्री खिलावन दास, रोमन वर्मा बनाए गए हैं। डोंगरगांव मंडल की जिम्मेदारी अध्यक्ष भीषम कुमार साहू, महामंत्री अजय कौशिक, टीलेंद्र देवांगन को दी गई है। तुमड़ीबोड़ मंडल में अध्यक्ष दिनेश यादव, महामंत्री जीवनधन वर्मा, टेकराम साहू व अर्जुनी मंडल में अध्यक्ष देवलाल साहू, महामंत्री डोमन पटेल, मोहन साहू बनाए गए हैं। मुसरा मुरमुंदा मंडल अध्यक्ष रामावतार वर्मा को बनाए हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *