राजनांदगांव। पीएचई ठेकेदार संगठन के पदाधिकारियों ने मंगलवार जिला अध्यक्ष अशोक पंजवानी के नेतृत्व में पीएचई विभाग के ईई समीर शर्मा से सौजन्य भेंट की।
संगठन के अध्यक्ष श्री पंजवानी, वरिष्ठ ठेकेदारों सहित संगठन के पदाधिकारियों द्वारा पीएचई विभाग के अधीक्षण अभियंता सह कार्यपालन अभियंता समीर शर्मा से सौजन्य मुलाकात कर ठेकेदार और अधिकारियों के बीच सामंजस्य और अच्छा व्यवहार बना रहे, ऐसी अपेक्षा के साथ मुलाकात की गई। ठेकेदारों द्वारा ईई समीर शर्मा को अधीक्षण अभियंता पद पदोन्नत होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। साथ ही श्री शर्मा ने संगठन के पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत कर बधाई व शुभकामनाएं दी गई।

इस अवसर पर पीएचई ठेकेदार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश जोशी, जिला संगठन के पदाधिकारीगण नीलेश श्रीवास्तव, अमीन हुद्दा संरक्षक जिला पीएचई ठेकेदार संगठन राजनांदगांव एवं जिला उपाध्यक्षगण दीपक शर्मा, संजय संचेती, सचिव विनय बिंदल, सारांश अजमानी, कोषाध्यक्ष अतुल अग्रवाल, सहसचिव वैभव शुक्ला, मीडिया प्रभारी प्रतीक जैन एवं वरिष्ठ ठेकेदार नीतिन भाटी तथा संतोष मीणा उपस्थित रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *