राजनांदगांव : पीएचई से मेरेगांव व चौकी की टंकियों को पानी नहीं मिलने से नागरिकों में आक्रोश…राजनांदगांव : पीएचई से मेरेगांव व चौकी की टंकियों को पानी नहीं मिलने से नागरिकों में आक्रोश…

अंबागढ़ चौकी , मेरेगांव में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह टैकरों के भरोसे हो गई है। नगर के वार्ड एक व दो के नागरिकों की शिकायत है कि उन्हें नल से पानी नहीं मिल रहा है और टैंकरों के समय पर नहीं आने से उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि वे पानी के चक्कर में न वे समय में काम पर जा पा रहे हैं और न ही अन्य कार्य वे समय पर कर पा रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने नगरीय निकाय से पेयजल के लिए नलों से पानी उपलब्ध कराने की मांग की है।

वाटर लेवल डाउन होने तथा मेरेगांव की पानी टंकी में पीएचई के द्वारा पानी नहीं दिए जाने से नगर के वार्ड एक व दो मेरेगांव बस्ती के निवासी पेयजल व निस्तार के लिए पूरी तरह नगर पंचायत के टैंकरों के भरोसे हो गए हैं। इस वार्ड के पार्षद खेदीबाई अमिला व सुरेश नेताम व नागरिकों ने बताया कि टैंकर का आने-जाने का समय नहीं है इसलिए लोगों को पीने के पानी के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पार्षदों ने बताया कि नगर पंचायत का टैंकर सुबह 9 बजे के बाद मिलता है। जब तक लोगों को पीने के पानी की व्यवस्था के लिए टैंकर का इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में मजदूर न तो अपनी मजदूरी के लिए जा पाते हैं और न ही नौकरी पेशा कर्मचारी काम पर जा पाते हैं। नागरिकों की माने तो पानी के चक्कर में उनकी दिनचर्या ही बिगड गई है। पार्षदों व नागरिकों ने नगर पंचायत से समय पर पेयजल आपूर्ति करने की मांग की है।

टंकी में पीएचई से नहीं मिल रहा पानी, बोर सफल नहीं हो पा रहा मेरेगांव में गौठान के समीप बने एक लाख लीटर की क्षमता वाली पानी टंकी को पीएचई के माध्यम से पानी मिलता है। पर काफी समय से मेरेंगांव के इस टंकी को पीएचई के समूह जल आवर्धन योजना अंतर्गत पानी नहीं मिल रहा है। नगर पंचायत मेरेगांव में पेयजल आपूर्ति के लिए पूरी तरह पीएचई पर निर्भर है। क्योंकि मेरेगांव ड्राई एरिया होने के कारण यहां पर कोई बोर सफल नहीं हो पा रहा है। जिससे नगर पंचायत मेरेगांव की पानी टंकी को भरने के लिए पीएचई के भरोसे रहती है। पीएचई से पानी नहीं दिए जाने पर वह टैंकरों के माध्यम से ही मेरेगांव में पेयजल आपूर्ति करती है। टैंकर भी नगर पंचायत सुबह नगर में पेयजल आपूर्ति करने के बाद ही सप्लाई करती है। इसलिए वार्ड एक व दो में सुबह से लोगों को पीने का पानी टैंकर से नहीं मिल पा रहा है।

पखवाड़े भर पहले दो बोर कराए दोनों फेल, समस्या जस की तस नगर पंचायत का प्रवेश द्वारा माना जाने वाला मेरेगांव बस्ती प्रारंभ से पानी के मामले में संकटों से घिरा रहता है। ड्राई एरिया होने के कारण यहां पर बोर कराने में भी पानी नहीं मिलता है। नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी की पहल पर पखवाड़े भर पहले मेरेगांव बस्ती में बरगद पेड़ के समीप व केसला रोड में दो बोर कराया गया था। लेकिन हाल ही में कराए गए दोनों बोर फेल हो गए। समस्या का निराकरण नहीं हुआ।

स्थल जल योजना से होगा निराकरण नपं अध्यक्ष मानिकपुरी ने बताया कि मेरेगांव बस्ती में जल संकट के निवारण के लिए हम पूरी तरह गंभीर व क्रियाशील हैं। इस दिशा में हम तेजी से काम भी कर रहे हैं। खुलासा किया कि मैंने अपने पहले कार्यकाल में मेरेगांव बस्ती में पानी टंकी के निर्माण के साथ अलग-अलग छह स्थानों में नलकूप खनन कराया था और इस कार्यकाल में भी हम पूरी गंभीरता ये यहां की समस्याओं के निराकरण की दिशा में प्रयास कर रहे हैं। बताया कि यदि हमें पीएचई से पानी नहीं मिला तो हम स्थल जल योजना के माध्यम से जगह-जगह छोटी-छोटी पानी टंकी बिठाकर व पाइप लाइन बिछाकर जल संकट का निवारण करेंगे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *