राजनांदगांव, शहर के नया ढाबा के पास चार युवकों का अपहरण कर उन्हें फार्म हाऊस में बंधक बना कर प्रार्थी के पास में रखे 4 हजार रुपए नगदी लूटने व बंधकों को छोड़ने के एवज में परिजनों से आनलाइन 20 हजार रुपए लेने का मामला सामने आया था. प्रार्थी की शिकायत पर लालबाग पुलिस आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी थी. इस दौरान घटना को अंजाम देने वाले सभी पांच आरोपी मौके से फरार हो गए थे. पुलिस सभी की तलाश में जुटी थी. बुधवार को पुलिस ने मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

वहीं फरार तीन आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुटी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 11 अप्रैल को वह अपने 3 साथियों के साथ अपने ग्राम बरगाही जा रहे थे. पुराना ढाबा के बालक संप्रेक्षण गृह के पास पीछे से नीला रंग के कार से पहुंचे आरोपी पुरुषोत्तम साहू ऊर्फ जादू, नितिन साहू, राहुल सिंग, आदित्य एवं दादा ने मारपीट करते प्रार्थी व उसके तीनों साथियों का अपहरण कर एबीस फैक्ट्री के आगे एक मकान में बंधक बना कर रख लिए थे.

इस दौरान आरोपियों द्वारा प्रार्थी के पास रखे नगदी 4000 रूपये को लूट लिए और पैसा की मांग करने लगे. दूसरे दिन प्रार्थी व उसके अन्य साथी मौका देखकर अपना मोबाईल व गाड़ी का चाबी लेकर वहां से भागे और दरवाजा को बाहर से बंद कर दिया. प्रार्थी को जान का खतरा था इसलिये सभी लोग प्रार्थी के बडी मां के यहां भाठापारा चले गए. इस दौरान आरोपी पुरूषोत्तम और नितिन साहू प्रार्थी के घर पहुंच गए और उसकी मां को उसके बेटे तरूण की हत्या करने का डर दिखा कर आनलाइन 20 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए थे.

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *