राजनांदगांव | पुष्पवाटिका में लगा टॉय ट्रेन लंबे समय से बंद पड़ा है। जिसकी वजह से ग्रीष्म अवकाश के दौरान पुष्पवाटिका पहुंचने वाले बच्चों को इसकी सुविधा नहीं मिल रही है। पुष्पवाटिका में लगा टॉय ट्रेन मनोरंजक का बड़ा साधन रहा है। लेकिन लंबे समय से इसके संचालन की रुचि नहीं दिखाई जा रही है। जिससे यहां पहुंचने वो छोटे बच्चों में निराशा है। जरुरी सुधार कार्य कर संचालन किया जाना चाहिए।
राजनांदगांव : पुष्पवाटिका का टॉय ट्रेन बंद, नहीं मिल रही सुविधा … 