राजनांदगांव रिद्धि-सिद्धि सिंधी समाज द्वारा पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को भारत सरकार द्वारा भारत रत्न दिए जाने पर मिठाइयां वितरित कर जश्न मनाया गया। इस दौरान रिद्धि सिद्धि सिंधी समाज के अध्यक्ष रमेश गंगवानी व सचिव शंकर ज्ञानचंदानी ने बताया कि यह संपूर्ण देश एवं समाज के लिए गौरव की बात है। इससे समाज के प्रत्येक समाजसेवी एवं व्यक्ति को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान बृजलाल वाधवानी, लकी रूपवानी, अनूप दरयानी, पहलाद अंदानी, लोकचंद व गौरव खेमानी, कपिल अंदानी, रतन धनवानी, विक्की वाधवानी, परमेश्वर वाधवानी, सागर भीमनानी, मनीष वाधवानी, नरेश वाधवानी आदि मौजूद रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *