पेण्ड्री एसएलआरएम देख कबाड से जुगाड में प्लास्टिक की बनी कलाकृतियों की सराहना की

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने आवासों का निरीक्षण कर परिसर में लाईट लगाने दिये निर्देश

राजनांदगांव। स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार लाने तथा आमजनों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से आयुक्त अतुल विश्वकर्मा निगम सीमाक्षेत्र के वार्डो में जाकर सफाई का निरीक्षण कर लोगों से सफाई की चर्चा कर उनसे राय ले रहे है। इसी कडी मे उनके द्वारा आज पेण्ड्री वार्ड में सफाई का निरीक्षण कर लोगों से चर्चा की गयी।

This image has an empty alt attribute; its file name is aayukt1-1024x576.jpg

पेण्ड्री में साफ सफाई के संबंध में चर्चा के दौरान आईएचएसडीपी योजनांतर्गत बने कालोनी निवासी भुवन रजक एवं बिसाहू वर्मा ने कहा कि साफ सफाई होती है, झाडू लगता है और कचरा लेने भी आते है। वही स्कूल जाने के लिये खडे बच्चे दिगान्तों विश्वास से आयुक्त ने सफाई के बारे में जानकारी ली, बच्चे ने कहा कि हमारे गली में सफाई होती है। आयुक्त ने बच्चे से गिला सुखा कचरा अलग अलग देने तथा साफ सफाई रखने अपने परिवार के लोगो से कहने समझाईस दिये।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने पेण्ड्री में सफाई निरीक्षण कर हाजरी रजिस्टर की जॉच किये और सत प्रतिशत उपस्थिति तथा अच्छी सफाई पर वार्ड प्रभारी की प्रशंसा कर इसी प्रकार सफाई कराने कहा। उन्होंने कहा कि पीएम आवास कालोनी की भी सफाई करावे तथा घर घर जाकर कचरा संग्रहण करने वाली स्वच्छता दीदीयों को कचरा देने व यूजर चार्ज देने कालोनी वासियों को समझाईस देवे। उन्होंने पेण्ड्री एसएलआरएम सेन्टर का निरीक्षण कर सेन्टर की व्यवस्था देख स्वच्छता दीदीयों के कार्यो की सराहना की एवं कबाड से जुगाड के तहत प्लास्टिक के बाटल व अन्य सामग्री से बने कलाकृति देख सुपरवाईजर को शबासी दिये। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार अच्छा कार्य करे तथा इस प्रकार की कलाकृति स्कूलों में लेजाकर बच्चों को दिखाये और लोगांे को भी स्वच्छता से जोडे, जिससे हम स्वच्छता सर्वेक्षण में उच्च स्थान प्राप्त कर सकेगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is aayukt-2-1024x576.jpg

पेण्ड्री में बने प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी ब्लाको का निरीक्षण कर परिसर में बाण्ड्रीवाल कराने प्रस्ताव तैयार कराने कहा, वही उन्होंने परिसर के विद्युत खम्भो में लाईट लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था करने से ही नागरिक आवास योजना का लाभ उठा पायेगे। उन्होंने कैलाश नगर, रामनगर में मोर जमीन मोर आवास योजनांतर्गत हितग्राहियों द्वारा बनाये आवास का निरीक्षण कर उनसे चर्चा किये। निरीक्षण के दौरान प्र.स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा, स्वच्छता निरीक्षक दीपक श्रीवास्तव, प्र. स्वच्छता निरीक्षक पवन कुर्रे,सह उद्यान प्रभारी दिलीप गिरी आदि उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *