लगभग 5 हजार रूपये जुर्माना एवं 2.50 किलो झिल्ली पन्नी जप्त

राजनांदगांव। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने शासन निर्देश के अनुक्रम में नगर निगम की टीम  अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग करने वाले दुकानदारों को समझाईस देकर कार्यवाही कर रही है। आज बाजार क्षेत्र गुडाखू लाईन एवं कामठी लाईन में सिंगल यूज प्लास्टिक के 2 थोक विक्रता तथा उपयोग करने वाले 9 दुकानदारों से कार्यवाही के तहत 4 हजार 8 सौ रूपये जुर्माना वसूल कर 2.50 किलो पालिथिन जप्त किये। उल्लेखनीय है कि पर्यावरण संरक्षण एवं प्रत्येक व्यक्ति व पशु-पक्षियों को प्लास्टिक के नुकसान से बचाने शासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध करने कडा रूख अपना रही है। शासन मंशानुरूप नगर निगम भी अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग न करने समझाईस देकर कार्यवाही कर रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 7-1-768x1024.jpg

निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने कार्यवाही के संबंध में कहा कि पर्यावरण एवं मानव जीवन सहित पशु पक्षियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुये शासन निर्देश के अनुक्रम में निगम का स्वास्थ्य अमला शहर में प्रतिदिन सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय नहीं करने समझाईस दे रहे है, समझाईस उपरांत विक्रय व उपयोग करते पाये जाने पर कार्यवाही की जा रही हैै। कार्यवाही की कडी में आज बाजार क्षेत्र गुडाखू लाईन एवं कामठी लाईन के थोक प्लास्टिक विक्रेता कांकरिया प्लास्टिक पर 2 हजार रूपये व साईनाथ प्लास्टिक पर 1 हजार रूपये जुर्माना लगा 1-1 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक में झिल्ली, पन्नी, डिस्पोजल जप्त की गयी। इसी प्रकार किराना, अनाज, फ्लावर एवं फल सब्जी के 9 विक्रता पर 1 हजार 8 सौ रूपये जुर्माना वसूला गया एवं 500 ग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक भी जप्ती की गयी। उक्त अभियान जारी रहेगी।

आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने सभी व्यापारियों से अपील करते हुये कहा कि अपने प्रतिष्ठानों की नियमित साफ -सफाई रखे एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का विक्रय व उपयोग न करे। साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी अपील करते हुये कहा है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करते हुये जब भी घर से निकले कपडे के थैला लेकर निकले तथा लोगो को भी इसके लिये प्रेरित करे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *