राजनांदगांव। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों के तनाव और डर को दूर करने के लिए को दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के आठवें संस्करण के लिए राजनांदगांव जिले से पीएमश्री सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव के कक्षा 11वीं के विद्यार्थी सार्थक जैन का चयन हुआ है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विद्यार्थी सार्थक जैन रवाना हो गए है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने विद्यार्थी सार्थक जैन को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश में लगभग 20 लाख विद्यार्थियों का पंजीयन हुआ है। जिले से लगभग 75 हजार विद्यार्थी, शिक्षक एवं पालकों ने पंजीयन किया है। इस वर्ष पंजीयन के बाद अलग-अलग थीम पर परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और यह कार्यक्रम अलग-अलग स्थानों पर आयोजित हो रहे है। 12 एवं 13 जनवरी को दिल्ली कार्यक्रम के बाद अंत में बच्चे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से रूबरू होंगे। राजनांदगांव के सार्थक जैन का चयन ध्यान व स्मृति का निर्माण-खेल मानसिकता के थीम के लिए हुआ है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *