राजनांदगांव| भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान चल रहा है। जिले में गर्भवती महिलाओं को गुणवत्ता पुर्ण प्रसव पूर्व देखभाल उपलब्ध कराने हर माह की 9 और 24 तारिख को विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का निशुल्क जांच, उपचार और परामर्श है।

अभियान के अंतर्गत उन महिलाओं की जांच की जाती है जिसका पहला प्रसव ऑपरेशन से हुआ हो, पहले गर्भपात या मृत शिशु का जन्म हुआ हो वहीं जिनका वजन या उंचाई कम हो, कम उम्र में गर्भधारण किया हो, गंभीर एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह या किसी अन्य बिमारी से ग्रसित हो। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश अनुसार मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम में हाई रिस्क माताओं की सूची बना कर फोन कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी तथा सलाह दी जा रही है।

प्रसव के 15 दिन पहले गर्भवती माताओं के घर प्रति दिवस मितानिनों द्वारा भ्रमण किया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कार्यक्रम में जिले की कुल 1775 हाई रिस्क वाली गर्भवतियां है जिसमें 1667 का सोनोग्राफी की जा चुकी है। शेष 108 माताओं की सोनोग्राफी शनिवार तक होगी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की सहायता से आज कुल 16 गर्भवतियों की निशुल्क सोनोग्राफी सुंदरा अस्पताल में की गई।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *