राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से पारागांव खुर्द के नेमीचंद वर्मा को मिली बड़ी राहत

– एक छोटे से फैसले से आया बड़ा परिवर्तन
– ग्रामीण क्षेत्रों में जगमगाया घर-आंगन
राजनांदगांव । भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ग्रामीण क्षेत्रों में जनसामान्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। जिले के डोंगरगांव विकासखंड के एक छोटे से गांव पारागांव खुर्द में रहने वाले नेमीचंद वर्मा ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से घर-आंगन जगमगा रहे हैं। उन्होंने इस योजना का लाभ लेते हुए अपने घर में सोलर पैनल लगवाया है। जिनके परिवार को अब बिजली बिल की चिंता से मुक्ति मिल गई है। उन्होंने बताया कि एक छोटे से फैसले से एक बड़ा परिवर्तन महसूस कर रहे है। उनके बड़े भाई कृषक एनेश्वर वर्मा ने बताया कि वह एक संयुक्त परिवार में रहते हैं। इससे बिजली की खपत अधिक होने के कारण पहले सामान्य दिनों में प्रति माह 1200 रूपए से 1800 रूपए तक का बिजली बिल आता था। वहीं ग्रीष्म ऋतु में यह बिल बढ़कर 2000 रूपए से 2200 रूपए तक पहुंच जाता था। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिलने पर अपने घर की छत पर सोलर पैनल स्थापित कराने का निर्णय लिया। योजना अंतर्गत 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाने के लिए आवेदन किया। सोलर पैनल स्थापना पर कुल 1 लाख 85 हजार रूपए की लागत आयी। जिसमें से केन्द्र सरकार द्वारा 1 लाख 8 हजार रूपए की अनुदान राशि सोलर पैनल स्थापित होने के मात्र 20 दिनों के भीतर सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की गई। उन्होंने बताया कि सोलर पैनल लगने के बाद परिवार की बिजली व्यवस्था में बेहतर हुई। वर्तमान में उनका बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है तथा कभी-कभी आने वाला बिल भी बहुत कम होता है। इससे परिवार को हर माह आर्थिक बचत हो रही है, जिसका उपयोग बच्चों की शिक्षा, कृषि कार्यों एवं अन्य घरेलू आवश्यकताओं में कर रहे है।


उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत अपने घर की छत पर ही ऊर्जा का उत्पादन करने की यह पहल बिजली के बिल से मुक्ति दिलाने तथा ऊर्जा संरक्षण की दिशा में लाभदायक साबित हो रही है। प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत स्थापित प्लांट नेट मीटरिंग द्वारा विद्युत ग्रिड से संयोजित होगा, जिससे उपभोक्ता द्वारा अपनी खपत से अधिक उत्पादित बिजली ग्रिड में सप्लाई हो जाती है। इससे न केवल उपभोक्ता के घर का बिजली बिल शून्य हो जाता है, बल्कि ग्रिड में दी गई बिजली के एवज में अतिरिक्त आय भी प्राप्त होती है। शासन द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत 30 हजार रूपए से 78 हजार रूपए तक की सब्सिडी प्रति प्लांट दिए जाने का प्रावधान है। रूफटॉप सोलर संयंत्र की क्षमता अनुसार लागत राशि एवं सब्सिडी अलग-अलग है। उपभोक्ता द्वारा सोलर प्लांट के ब्रांड चयन कर सकते है। 3 किलोवाट से अधिक क्षमता का प्लांट लगाने पर अधिकतम 78 हजार रूपए तक सब्सिडी का प्रावधान है। प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को वेबसाईट श्चद्वह्यह्वह्म्4ड्डद्दद्धड्डह्म्.द्दश1.द्बठ्ठ या पीएम सूर्यघर मोबाईल एप पर पंजीयन कर लॉग इन आईडी प्राप्त करना होगा। इसके बाद वेब पोर्टल पर उपलब्ध वेंडर का चुनाव कर बिजली कर्मचारी की मदद से वेब पोर्टल पर पूर्ण आवेदन करना होगा। निर्धारित अनुबंध हस्ताक्षरित होने के पश्चात वेंडर द्वारा छत पर प्लांट की स्थापना एवं डिस्कॉम द्वारा नेट मीटर स्थापित किया जाता है। स्थापित प्लांट के सत्यापन पश्चात शासन द्वारा सब्सिडी ऑनलाईन जारी कर दी जाती है। इस दौरान यदि उपभोक्ता इच्छुक हो तो शेष राशि का प्रकरण 7 प्रतिशत ब्याज दर पर बैंक ऋण हेतु बैंकों को जनसमर्थन पोर्टल द्वारा ऑनलाईन प्रेषित किया जाता है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *