प्रमुख धार्मिक स्थल के प्रसाद में मिलावट की खबर के बाद फूड सेफ्टी विभाग ने राका स्थित एवन ट्रेडर्स के पूरे परिसर को सील कर दिया है। यहां पोल्ट्री फार्म के साथ-साथ इलायची दाना बनाने का काम किया जा रहा था। फूड सेफ्टी अफसर डोमेंद्र ध्रुव ने बताया कि टीम शुक्रवार को राजस्व व पुलिस के साथ परिसर में पहुंची।

जहां-जहां इलायची दाना की सप्लाई की जाती थी, उसकी पूरी जानकारी संचालक से मांगे गए हैं। इसके साथ ही एहतियातन शुक्रवार को यहां दोबारा टीम गई। उन्होंने बताया कि सैंपल की जांच रिपोर्ट एक सप्ताह में आ जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने डोंगरगढ़ के राका स्थित एक पोल्ट्री फार्म के साथ लगी हुई बिल्डिंग में दबिश दी। यहां मजहर खान द्वारा श्री प्रसाद नाम से इलायची दाना पैक किया जा रहा था।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *