राजनांदगांव , सोमनी के टेड़ेसरा में क्रेन में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा आदित्य इंजीनि​रिंग फैक्ट्री में शुक्रवार देर शाम हुआ। तब मजदूर पास ही काम कर रहा था। हादसे के बाद दूसरे मजदूरों ने सुरक्षा का हवाला देते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री में रोज की तरह मजदूर काम पर लगे हुए थे। तभी भारी सामान हटाते हुए फैक्ट्री का क्रेन पलट गया। इसकी चपेट में 37 वर्षीय मजदूर ऋषि साहू आ गया। ऋषि क्रेन में बुरी तरह दब गया। आनन-फानन में उसे बाहर निकालकर हास्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इधर ऋषि की मौत के बाद साथी मजदूरों ने हंगामा शुरु कर दिया। फैक्ट्री प्रबंधन पर बगैर सुरक्षा के काम लेने का आरोप लगाया। देर रात तक फैक्ट्री में मजदूरों ने हंगामा किया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *