राजनांदगांव | फ्लाई ओवर के नीचे चार पहिया वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण दोनों तरफ बनी सर्विस रोड से आवाजाही में समस्या होती है। खासकर महावीर चौक से पोस्ट ऑफिस चौक दूसरी तरफ गुरूनानक चौक तक वाहन फ्लाई ओवर के नीचे खड़े रहते है।
कुछ जगह इन वाहनों का बोनट सामने आने पर बीच वाले रास्ते से आवाजाही प्रभावित होती है। वहीं सर्विस रोड की तरफ वाहनों का पिछला हिस्सा ज्यादा निकला होने से आवाजाही प्रभावित होती है। इसके अलावा इससे टकराने की आशंका बनी रहती है। यहां वाहनों की व्यवस्थिति पार्किंग करने की जरूरत है।
