राजनांदगांव | चक्रवाती सिस्टम से मौसम में बदलाव हुआ है। बुधवार सुबह तेज गरज चमक के साथ हल्की बारिश दर्ज हुई। इससे मौसम ठंडा हो गया है। तापमान में भी 3 डिग्री की गिरावट हुई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है। कई हिस्सों में हवा की गति सामान्य से अधिक रही।
