राजनांदगांव | मौसम में अचानक बदलाव और जिले में हल्की बारिश के बाद मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे मलेरिया और डेंगू का खतरा बना रहता है। मच्छरों के प्रकोप से बचने शहर में नियमित सफाई, नालियों पास ब्लिचिंग पावडर का छिड़काव, जल स्रोतों के आसपास सफाई रखने की जरूरत है। खासकर शहर में घनी आबादी वाले इलाकों के अलावा, िनचली बस्ती वाले इलाकों में प्रकोप ज्यादा है।
