राजनांदगांव | सर्वज्ञ राव बास्केटबाल एकेडमी राजनांदगांव के बास्केटबॉल खिलाड़ियों से सज्जित दिल्ली पब्लिक स्कूल की बालिका बास्केटबॉल टीम एसीजी जूनियर एनबीए द्वारा दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 19 से 24 मार्च तक आयोजित थ्री बाई थ्री नेशनल फाइनल में भाग लेने के लिए रवाना हो गई है। इस में 14 वर्ष से कम उम्र की विभिन्न सिटी में आयोजित लीग की विजेता उपविजेता एवं आल स्टार टीमें भाग लेंगी।

दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की बालिका बास्केटबॉल टीम प्रयागराज के अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 11-15 जनवरी तक आयोजित एसीजी जूनियर एनबीए नेशनल सिटी लीग में रजत पदक विजेता टीम है। इस टीम ने गत वर्ष की नेशनल फाइनल में रजत पदक जीता था। इस प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की छह बालिका खिलाड़ी भाग लेने जा रही हैं, जिनमें चार खिलाड़ी स्कूल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी और दो अन्य खिलाड़ी आल स्टार टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।

दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की बालिका टीम में सौम्या पांडे (कप्तान), इशिका साहू, सुरूचि टोप्पो एवं हर्षिता लाहकर है। टीम के कोच अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एवं मैनेजर चमेली हैं। आल स्टार टीम में दिल्ली पब्लिक स्कूल की ओर से अंशिका तोमर एवं पावनी कोडापे भाग लेंगी। ये सभी बालिका खिलाड़ी रेवाडीह के मैदान पर ट्रेनिंग करती हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *