राजनांदगांव | बैंक में बंधक फैक्ट्री का ताला तोड़कर कर्जदार द्वारा उसमें कब्जा करने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत फाइनेंस कंपनी ने एसपी से की। जिसके बाद लालबाग पुलिस ने व्यापारी पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि लालबाग निवासी सुनील लेखवानी ने एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक से रीवागहन में स्थित फैक्ट्री के संचालन के लिए 50 लाख रुपए का लोन लिया था। लेकिन कुछ साल बाद उसने लोन की राशि जमा नहीं की।
जिसके बाद बैंक द्वारा फैक्ट्री को कुर्क करते हुए बंधक बना लिया। लेकिन कुछ समय पहले व्यापारी लेखवानी ने फैक्ट्री का ताला तोड़कर उसमें कब्जा कर लिया। शिकायत के बाद लालबाग पुलिस ने सुनील लेखवानी पर एफआईआर दर्ज कर लिया है।
