राजनांदगांव| ग्राम भंवरमरा के लोगों ने प्रेम व सदभावना के प्रतीक होली का पर्व बड़े उल्लास व आनंद के साथ मनाया। गांव के हिमांचल साहू ने बताया कि गांव दुर्गा चौक ​में लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर, नगाड़ा बजाकर, आपस में होली खेलते हुए रंगोत्सव पर्व का आनंद उठाए।

होली प्रेम व शांतिपूर्ण तथा भाईचारा के साथ मनाने का संदेश दिया। यह पर्व बुराई पर अच्छाई का संदेश देता है। इस अवसर पर एक-दूसरे को बधाई दी और रंग-गुलाल लगाकर खुशियां बांटी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *