राजनांदगांव : भगवान महावीर के संदेश यात्रा के साथ कल्याणक महोत्सव की हुई शुरुआत…राजनांदगांव : भगवान महावीर के संदेश यात्रा के साथ कल्याणक महोत्सव की हुई शुरुआत…

राजनांदगांव , सकल जैन श्रीसंघ द्वारा 27 से 31 मार्च तक महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को सुबह 6 बजे वीर संदेश यात्रा से हुआ। भगवान महावीर के संदेशों का प्रसारण करती यह यात्रा निकाली जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

महोत्सव के तहत प्रतिदिन विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सकल श्रीजैन संघ के अध्‍यक्ष विनय डड्ढा, उपाध्यक्ष अशोक झांझरी, सचिव अजय सिंगी व कोषाध्यक्ष खुशालचंद पारख तथा आयोजन समिति के संजोयक मिश्रीलाल गोलछा, सह संयोजक विजय कांकरिया, उपाध्यक्ष नरेश बैद, गौतम बाफना, अतीन जैन और ऋषभ नाहटा ने बताया कि महोत्सव के पहले दिन शुक्रवार की सुबह वीर संदेश यात्रा के बाद सुबह 10 बजे से जैन बगीचे के नया हॉल में धार्मिक क्रिकेट का आयोजन हुआ।

दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक तेरापंथ भवन रामाधीन मार्ग में वीर प्रसादम व शरबत वितरण, दोपहर 2:30 बजे से 4 बजे श्रीज्ञान वल्लभ उपाश्रय ज्ञानाचार की साधना का आयोजन हुआ। जीवन जैन, ललित भंसाली, भावेश बैद, रोशन गोलछा ने बताया कि सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक जैन स्थानक भवन सदर बाजार में वीर मेला लगाया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *