राजनंदगांव भारतीय जनता पार्टी द्वारा ध्येय वाक्य की हमने बनाया है हम ही सवारेंगे का पवित्र लक्ष्य लेकर छत्तीसगढ़ के विकास के रोड मैप को सुनियोजित प्लानिंग के साथ जनता के सामने अपने संकल्प पत्र को रखा है।
जिसके तहत मोदी जी की गारंटी पूरे प्रदेश के लिए विकास एवं प्रत्येक वर्ग के लिए बनाए गए 56 पेज के संकल्प पत्र सभी वर्गो के लिए वरदान साबित होगा।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश पटेल ने बताया कि राजनंदगांव विधानसभा के लिए अलग से 36 बिंदुओं का संकल्प पत्र पार्टी ने जारी किया है, जिसमें राजनांदगांव जिले की सभी प्रमुख समस्याओं का समाधान का संकल्प भारतीय जनता पार्टी ने लिया है, जिस पर भाजपा संकल्पित है, और भाजपा सरकार आने पर इसे पूरा कर दिखाया जाएगा।
भाजपा मीडिया सेल के अशोक लोहिया, योगेश दत्त मिश्रा एवं अमर लालवानी ने सभी भाजपा के शुभचिंतकों से इस संस्कारधानी के बेहतर विकास के लिए संकल्प पत्र को जन-जन पहुंचने का आह्वान किया है, और 7 नवंबर को शत प्रतिशत मतदान कर चौऊर वाले बाबा तथा विकास पुरुष डॉ रमन सिंह को ईवीएम के 3 रे नो बटन पर बटन दबाकर ऐतिहासिक मतों से विजई बनाने का आह्वान भी किया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *