राजनांदगांव : भीषण गर्मी में बाजार लाइन में प्याऊ घर हुआ शुरू …राजनांदगांव : भीषण गर्मी में बाजार लाइन में प्याऊ घर हुआ शुरू …

छुईखदान| लगातार बढ़ते तापमान और 40 डिग्री के पार पहुंची गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत देते हुए समाजसेवी संदीप महोबिया ने हनुमान जन्मोत्सव पर मुख्य मार्ग बाजार लाइन में प्याऊ घर का शुभारंभ किया। विधि-विधान से पूजा-पाठ के साथ शुरू हुए, इस जनसेवा कार्य का उद्घाटन भैरी बाई केवटिन के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में अशोक पंचरत्न सहित नगर के व्यापारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस प्याऊ के माध्यम से राहगीरों और बाजार आने-जाने वाले लोगों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था की गई है, जिसे सभी ने सराहनीय और प्रेरणादायक पहल बताया। पत्रकारों ने भी इसे भीषण गर्मी में राहत देने वाला कदम बताते हुए प्रशंसा की। संदीप ने कहा कि लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना ही इस पहल का उद्देश्य है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *