राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव ने शनिवार सुबह नगर निगम परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा और नगर निगम के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

महापौर ने राज्य स्थापना दिवस के मौके पर नगरवासियों की सुख-समृद्धि और शहर के विकास की कामना की। उन्होंने कहा कि यह दिन हमारे प्रदेश के लिए गौरवशाली है, क्योंकि आज से 25 वर्ष पहले छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ था। महापौर ने प्रदेश के विकास पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ने कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कृति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *