राजनांदगांव | युवा मंडल, महिला मंडल उप समिति राजनांदगांव छत्तीसगढ़ द्वारा 9 मई को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजक समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह छतरिया अध्यक्ष उप समिति राजनांदगांव एवं सामाजिक बंधु (बाबा ठाकुर) प्रमोद सिंह राजपूत ने बताया कि मातृ भूमि की स्वाधीनता के लिए अपना संपूर्ण जीवन बलिदान करने वाले वीरता, पराक्रम, त्याग और देशभक्ति के प्रति महान योद्धा महाराणा प्रताप की शोभायात्रा 9 मई की शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक शीतला मंदिर प्रांगण दीवान पारा से नगर भ्रमण करेगी। शोभायात्रा का गांधी सभागृह में समापन होगा। अधिक से अधिक संख्या में लोगों से उपस्थित होने की अपील भी की है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *