राजनांदगांव | सिटी कोतवाली के पीछे स्थित लगभग 100 वर्ष प्राचीन मां महामाई मंदिर में चैत्र नवरात्रि उत्सव श्रद्धा से मनाया जा रहा है। यहां कुल 184 ज्योति कलश स्थापित किए गए है। विगत 25 वर्षों से जर्मनी, मुंबई, यवतमाल, गोंदिया, हिमाचल प्रदेश, छिंदवाड़ा, सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु ज्योति कलश स्थापित करते आ रहे हैं।

पंचमी पर विशेष श्रृंगार किया गया। मध्य रात्रि में भक्तों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। भगवान काल भैरव की विशेष आरती एवं ध्वजा चढ़ाने का कार्यक्रम संपन्न हुआ। महाअष्टमी पर शाम 7 बजे बजे हवन पूजन होगा। दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम की महा आरती एवं कन्या भोजन कराया जाएगा। शाम को 6 बजे ज्योति विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी जो रामाधीन मार्ग होते इंदिरा सरोवर भरकापारा तक जाएगी। 28 को शाम 7:30 बजे मंदिर प्रांगण में भंडारा प्रसादी वितरण किया जाएगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *