राजनांदगांव | स्थानीय रेवाडीह में पूर्णिमा साहू के निज निवास में माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर हल्दी कुमकुम व भजन कीर्तन का आयोजन भक्तिमय वातावरण में आयोजित किया गया। मातृ शक्ति ने सामूहिक सहभागिता व एकजुटता का परिचय देते हुए परस्पर तिलक वन्दन लगाकर मंगल कामना की। समाज सेवी पूर्णिमा साहू ने सुहागिनों को श्रृंगार भेंटकर हल्दी कुमकुम लगाकर अभिनन्दन किया। साथ ही सभी की सुख समृद्धि की कामना की।

उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से मीना सोनी, उमा क्षत्रिय, डॉ.रेखा मेश्राम, मोना गोसाईं, शोभा चोपड़ा, साधना तिवारी, कांति मौर्य, संगीता शुक्ला, जमुना देवी साहू, रेखा सिंह राजपूत, सबिता बोस, अंजू सिंह, प्रेमा सोनकर, रेणु सूर्यवंशी मौजूद रहे। पूर्णिमा साहू के निवास में हल्दी-कुमकुम का आयोजन किया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *