राजनांदगांव , सदगुरु कबीर धनी धर्मदास साहब वंशावली प्रतिनिधि सभा धर्म नगरी दामाखेड़ा से पधारे परम पूज्य पंथ हुजूर उदित मुनि नाम साहब दो दिवसीय संत समागम समारोह में मां भानेश्वरी धरा-धाम सिंघोला में पधारे हैं। साहब के आशीष वचन एवं भेंट बंदगी आशीर्वाद के लिए बड़ी संख्या लोग पहुंचे। जिसमें हुजूर साहब के द्वारा संत जनों को आशीष वचन के दौरान संपूर्ण मानव समाज को एकजुट रहने एवं एकता बनाए रखना एवं जीवों दया करने पर जोर दिया गया। पंथ उदित मुनि नाम साहब ने यह भी कहा कि यह अगर कोई मानव समाज एकजुट हो जाए तो क्या कोई तोड़ सकता है। आज हमारा मानव समाज बिखरते जा रहा है। कोई धर्म के नाम से, तो जात-पात के नाम से बिखरते जा रहा है।

कुछ लोग काले-गोरे के नाम से अलग हो गए। आज हम सब मानव समाज को जात-पात भूल कर पूरे मानव को एकजुट रहने पर जोर दिया गया। किसी की मजाल नहीं जो एकता को तोड़ सके या गलत कार्य कर सके। जिस प्रकार से एक लकड़ी को आसानी से तोड़ा जा सकता है लेकिन गट्ठा बंधा हुआ को तोड़ना मुश्किल है। इसी तरह आज हम सब को मानव समाज को आगे बढ़ने के लिए लकड़ी के गट्ठे की तरह बनना पड़ेगा। तभी मानव समाज आगे बढ़ेगा। संत समागम में खासतौर पर प्रदेश साहू समाज अध्यक्ष डॉक्टर नीरेंद्र साहू, भागवत साहू जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रतिनिधि प्रमोद साहू, राज्य प्रतिनिधि आरती दास साहेब, जिला प्रतिनिधि उत्तम साहू, अध्यक्ष सतानंद साहू, छनेंद्र साहू, यादराम साहू, डॉक्टर मोरध्वज साहू, लुमन साहू मौजूद थे।

सिंघोला में हुई सात्विक आनंदी चौका-आरती सिंघोला में भव्य सदगुरु कबीर संत समागम समारोह का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन बुधवार को सात्विक आनंदी चौका आरती का आयोजन किया गया। यह पावन अनुष्ठान सोलहवें वंशप्रतापाचार्य पंथ हुजूर उदितमुनिनाम साहब के करकमलों से संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में दूर-दूर से आए श्रद्धालु उपस्थित रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *